लाइव न्यूज़ :

चीफ जस्टिस गोगोई के मामले को षड्यंत्र बताने वाले वकील उत्सव बैंस को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2019 11:36 IST

इस मामले पर वकील उत्सव बैंस ने एक हलफनामा दायर करते हुए कहा था कि चीफ जस्टिस को पद से इस्तीफा दिलाने के लिए बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने वकील उत्सव बैंस को नोटिस जारी करते हुए उस मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा है जिसमें उन्होंने दावा किया गया था कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसाने का षड्यंत्र रचा गया है। जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन और दीपक गुप्ता की बेंच ने उत्सव बैंस को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय किया।

साथ ही बेंच ने उत्सव बैंस को 24 अप्रैल से पहले पेश होने को भी कहा है। बेंच ने यह बात उस मामले की सुनवाई करते हुए कही जिसमें चीफ जस्टिस गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एएनआई के अनुसार यह आरोप एक महिला ने लगाया है जो पूर्व में सुप्रीम कोर्ट की कर्मचारी रह चुकी है।

इस मामले पर वकील उत्सव बैंस ने एक हलफनामा दायर करते हुए कहा था कि चीफ जस्टिस को पद से इस्तीफा दिलाने के लिए बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। बैंस ने दावा किया है कि महिला ने पहले उनसे केस लेने के लिए संपर्क किया था। बैंस ने केस में कमियों को देखते हुए इसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें 50 लाख रुपये दिये जाने की भी पेशकश हुई जो बढ़कर 1.50 करोड़ तक हो गई थी।

मामले की ‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता से जुड़े अति महत्वपूर्ण’ विषय के तौर पर सुनवाई की जा रही है। वकील ने सोमवार को शपथपत्र दायर किया था। इससे पहले शनिवार को अप्रत्याशित सुनवाई हुई थी जिसमें चीफ जस्टिस ने कहा था कि इन आरोपों के पीछे एक बड़ा षड्यंत्र है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजस्टिस रंजन गोगोई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी