लाइव न्यूज़ :

84 सिख दंगों के आरोपी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

By भाषा | Updated: July 5, 2018 21:57 IST

शीर्ष अदालत ने कहा कि इस घटना के 34 साल पूरे हो चुके हैं और समय आ गया है कि इन मामलों की सुनवाई पूरी कर उन्हें तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाये।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जुलाई: उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में आरोपी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती देने वाली विशेष जांच दल (एसआईटी) की एक याचिका पर सुनवाई पर सहमति जताई। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस घटना के 34 साल पूरे हो चुके हैं और समय आ गया है कि इन मामलों की सुनवाई पूरी कर उन्हें तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाये।

न्यायमूर्ति ए के सीकरी एवं न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने कुमार को नोटिस जारी करके उनसे दो सप्ताह में जवाब मांगा। पीठ ने कहा कि निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुये अग्रिम जमानत को मंजूरी देने के लिए उच्च न्यायालय ने करीब ‘‘200 पन्नों ’’ का उपयोग किया जबकि यह काम महज ‘‘40-50 पन्नों ’’ में किया जा सकता था।

सुनवाई के दौरान पीठ ने एसआईटी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सालिसिटर जनरल मनिंदर सिंह से कुमार के खिलाफ मामले की जांच के चरण के बारे में पूछा। सिंह ने कहा कि 2016 में कुमार के खिलाफ जांच शुरू हुई और अब वह वकीलों की फौज के साथ एसआईटी के पास आकर जांच अधिकारी को अपना बयान देते हैं।

एएसजी ने बताया कि उन्हें अग्रिम जमानत की मंजूरी देते हुए उच्च न्यायालय ने कहा था कि मामले की सुनवाई में सभी बातों पर गौर किया जायेगा , लेकिन आखिर में सबूत के अभाव की बात कहकर उन्हें राहत दे दी गयी।

पीठ ने एएसजी की दलीलों पर विचार करने के बाद कुमार को नोटिस जारी किया और मामले को दो सप्ताह बाद सुनवाई के लिये रखा। 22 फरवरी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता कुमार को , वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए अग्रिम जमानत दी थी। निचली अदालत ने उन्हें 21 दिसंबर 2016 को अग्रिम जमानत दी थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष