लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने तेज बहादुर का नामांकन दाखिल होने के मामले चुनाव आयोग से मांगा जवाब

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2019 11:58 IST

तेज बहादुर यादव ने वाराणसी ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर अपना नामांकन भरा था हालांकि इसे बाद में खारिज कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतेज बहादुर ने रिटर्निंग अधिकारी पर गलत फैसला लेने का लगाया है आरोपसुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से 24 घंटे में जवाब मांगा, मामले पर गुरुवार को होगी सुनवाई

वाराणसी से तेज बहादुर यादवी की उम्मीदवारी खारिज होने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि चुनाव आयोग तेज बहादुर की याचिका पर समीक्षा के बाद कल तक इस मामले पर अपना जवाब दे। तेज बहादुर ने वाराणसी ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर अपना नामांकन भरा था हालांकि इसे बाद में खारिज कर दिया गया था। 

बीएसएफ से बर्खास्त तेज बहादुर ने अपनी याचिका में रिटर्निंग अधिकारी पर गलत फैसला लेने की बात कही है। तेज बहादुर इससे पहले भी तब सुर्खियों में आये थे जब उन्होंने सैनिकों को खराब भोजन परोसे जाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसके बाद उन्हें बीएसएफ से बर्खास्त कर दिया गया। 

तेज बहादुर ने उम्मीदवारी रदद् होने के बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया था कि पीएम मोदी की जीत आसान करने के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द की गई। दरअसल, नियमों के अनुसार किसी सरकारी नौकरी से बर्खास्त होने के बाद अगर कोई नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जमा नहीं कराता है तो वह पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ सकता। तेज बहादुर को दो साल पहले ही निलंबित किया गया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेज बहादुर यादवसमाजवादी पार्टीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो