लाइव न्यूज़ :

CAA पर समर्थन, गुजरात विधानसभा में प्रस्ताव पारित, कांग्रेस विधायक ने खून से लिखा खत, लहराया पोस्टर, हंगामा

By भाषा | Updated: January 10, 2020 19:29 IST

यह प्रस्ताव गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने पेश किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह को विधेयक लाने का ‘‘ साहसिक और ऐतिहासिक’’ फैसला लेने और संसद से मंजूरी सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी गई है। दो घंटे तक चली बहस के बाद बहुमत से प्रस्ताव को पारित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने वाम शासित केरल की विधानसभा ने प्रस्ताव पारित कर सीएए को रद्द करने की मांग की थी।सीएए के आलोचकों का कहना है कि यह भेदभाव करने वाला कानून है क्योंकि इससे मुसलमानों को अलग रखा गया है।

गुजरात विधानसभा ने शुक्रवार को प्रस्ताव पारित कर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए)बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी।

हालांकि, कांग्रेस ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। प्रस्ताव पर तीखी बहस के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला ने सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ पोस्टर लहराया जिसपर उन्होंने कथित रूप से अपने खून से लिखा था। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही भी 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

यह प्रस्ताव गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने पेश किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह को विधेयक लाने का ‘‘ साहसिक और ऐतिहासिक’’ फैसला लेने और संसद से मंजूरी सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी गई है। दो घंटे तक चली बहस के बाद बहुमत से प्रस्ताव को पारित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने वाम शासित केरल की विधानसभा ने प्रस्ताव पारित कर सीएए को रद्द करने की मांग की थी। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक आधार पर उत्पीड़न का शिकार होने की वजह से भारत आने वाले हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है।

सीएए के आलोचकों का कहना है कि यह भेदभाव करने वाला कानून है क्योंकि इससे मुसलमानों को अलग रखा गया है और यह संविधान की मूल भावना का उल्लंघन करता है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरातनरेंद्र मोदीमोदी सरकारअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह