लाइव न्यूज़ :

Twin Tower Blast: नोएडा में आज से 31 अगस्त तक ड्रोन के इस्तेमाल पर लगा रोक, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2022 08:13 IST

ट्विन टावर ढहाने को लेकर पुलिस काफी एहतिहात बरत रही है। ऐसे में पुलिस ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए छह क्रेन और भारी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में ट्विन टावर के ढहाने को लेकर पुलिस ने ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ऐसे में नोएडा में 26 से 31 अगस्त तक ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकता है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई भी करेगी।

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने कहा है कि सुपरटेक के दो अवैध टावरों को ढहाने की तैयारी की गुरुवार को समीक्षा की गई और उन्हें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अगस्त को दोपहर बाद ढाई बजे गिराया जाएगा। 

ऐसे में एक आदेश के अनुसार नोएडा पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 26 से 31 अगस्त तक उपनगर के आसमान में ड्रोनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। 

26 अगस्त से 31 अगस्त तक नहीं उड़ेंगे ड्रोन

इस पर बोलते हुए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राम बदन सिंह ने बताया कि 26 अगस्त से 31 अगस्त तक ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ध्वस्तीकरण के समय नोएडा एक्सप्रेसवे को भी कुछ देर के लिए बंद किया जाएगा। 

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, भारी संख्या में पुलिसकर्मी हुए तैनात

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। पुलिस ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए छह क्रेन और भारी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाला नोएडा प्राधिकरण यहां सेक्टर 93 में करीब 100 मीटर ऊंचे इन ढांचों को ढहाये जाने के काम पर नजर रख रहा है। 

अधिकारियों ने लिया सुरक्षा का जायजा

माहेश्वरी एमराल्ड कोर्ट गयीं और उन्होंने स्थानीय रेसीडेंट समूहों समेत संबंधित पक्षों एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक की। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह बैठक इन टावरों को सुरक्षित ढंग से गिराने की तैयारी, उसके तकनीकी पहलुओं आदि का जायजा लेने के लिए थी।’’

टॅग्स :नॉएडाPoliceफ़ोर्सकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल