लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर मर्डर केस: शशि थरूर को जमानत, जज बोले- बेल के लिए आवेदन की जरूरत नहीं

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 7, 2018 11:23 IST

सुनंदा पुष्कर मर्डर केस की शनिवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता और सुनंदा पुष्कर के पति शशि थरूर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान उन्हें कोर्ट की ओर से नियमित जमानत दे दी गई है। 

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई। सुनंदा पुष्कर मर्डर केस की शनिवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता और सुनंदा पुष्कर के पति शशि थरूर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान उन्हें कोर्ट की ओर से नियमित जमानत दे दी गई है। 

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि उन्हें बेल के लिए आवेदन लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सेशन कोर्ट की ओर से उन्हें पहले ही अग्रिम जमानत दी जा चुकी है। कोर्ट अब सुनंदा पुष्कर मामले में अब अगली सुनवाई 26 जुलाई को करेगा।

इससे पहले कोर्ट ने शशि थरूर की अग्रिम जमानत मंजूर की थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने थरूर को साक्ष्यों से छेडछाड़ नहीं करने और उसकी अनुमति के बगैर देश नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए थे। शशि थरूर को 1 लाख के पर्सनल बॉन्ड और 1 लाख की श्योरिटी पर जमानत दी गई थी। 

थरूर अब बिना कोर्ट की इजाजत के बगैर विदेश नहीं जा सकेंगे। कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने शशि थरूर की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया था। इससे पहले अदालत ने पांच जून को पुलिस द्वारा दाखिला आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था। 

बता दें, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में थरूर को आरोपी माना था, जिसके बाद बीते मंगलवार को उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

टॅग्स :शशि थरूरकोर्टक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर