लाइव न्यूज़ :

हिमाचल सीएम मनोनीत होने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी का शुक्रगुजार हूं

By रुस्तम राणा | Updated: December 10, 2022 19:33 IST

अपने नाम की घोषणा के बाद सुक्खू ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर 11 बजे होगाशिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गयाकांग्रेस आलाकमान ने नदौन से विधायक 58 वर्षीय सुक्खू के नाम पर रजामंदी दी

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खूहिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। 11 दिसंबर को वे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर 11 बजे होगा। शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुक्खू के नाम की घोषणा की और उन तमाम अटकलों पर विराम लगाया कि पहाड़ी राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री भी होंगे। सीएम और डिप्टी सीएम के नाम की घोषणा करते हुए बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। 

वहीं अपने नाम की घोषणा के बाद सुक्खू ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार लाएगी बदलाव हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है।

शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में दोनों पर्यवेक्षक-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद थे। विधायक दल की बैठक के बाद सीएम और डिप्टी सीएम के नाम की घोषणा की। कांग्रेस आलाकमान ने नदौन से विधायक 58 वर्षीय सुक्खू के नाम पर रजामंदी दी। राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं।

टॅग्स :सुखविंदर सिंह सुक्खूहिमाचल प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब