लाइव न्यूज़ :

भाजपा से अलग हुई सुभासपा समाजवादी पार्टी से कर सकती है गठबंधन, 27 अगस्त को होगा फैसला

By भाषा | Updated: August 25, 2019 15:57 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से अलग होने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) नए गठबंधन में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। समाजवादी पार्टी के साथ उसने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा से अलग हुई सुभासपा 27 अगस्त को समाजवादी पार्टी से कर गठबंधन का फैसला ले सकती है।सपा मुखिया अखिलेश यादव सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने हाल में मुलाकात कर चुके हैं।

भाजपा से अलग होने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) सपा से गठबंधन को लेकर अगली 27 अगस्त को फैसला करेगी। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने रविवार को 'भाषा' को बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक 27 अगस्त को लखनऊ में होगी, जिसमें सपा से गठबंधन को लेकर विचार करके निर्णय लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पूरी संभावना है कि बैठक में सपा से गठबंधन को लेकर निर्णय कर लिया जायेगा। राजभर ने एक सवाल पर बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के आमंत्रण पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने हाल में उनसे मुलाकात की थी।

इस बातचीत में दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और जंगल राज के खिलाफ सपा और सुभासपा एक मंच पर आ सकती हैं।

गौरतलब है कि सुभासपा ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था और उसे चार सीटों पर सफलता मिली थी।

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था, मगर आरक्षण में आरक्षण तथा कुछ अन्य मुद्दों पर मतभेद होने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलेआम आलोचना करने पर राजभर को हाल में मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया गया था। सुभासपा का पूर्वांचल के कुछ इलाकों में खासकर राजभर बिरादरी में दबदबा माना जाता है।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीओम प्रकाश राजभरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी