लाइव न्यूज़ :

'न अर्थव्यवस्था का ज्ञान है और न राजनीति का', सुधांशु त्रिवेदी ने कहा - राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो उनके दिमाग को कुछ हो जाता है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 2, 2023 15:45 IST

राहुल गांधी ने विभिन्न कार्यक्रमों में भारत सरकार पर न सिर्फ निशाना साधा है, बल्कि कुछ संस्थानों के लिए विवादित बयान भी दिए हैं। राहुल गांधी के बयानों से भारत में सियासी हंगामा मचा हुआ है। बीजेपी प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो उनके दिमाग को कुछ हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के बयानों से भारत में सियासी हंगामा मचा हुआ हैबीजेपी प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवारकहा- राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो उनके दिमाग को कुछ हो जाता है

नई दिल्ली: अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों से भारत में सियासी हंगामा मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें न अर्थव्यवस्था का ज्ञान है और न राजनीति का ज्ञान है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो उनके दिमाग को कुछ हो जाता है। 

राहुल पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,  "कांग्रेस के चिरयुवा नेता राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी के प्रति द्वेष का परिचय दे रहे हैं। वह सरकार के संस्थानों के साथ भगवान को भी घसीट लाए। कहते हैं कि मुस्लिम लीग तो सेकुलर संगठन है। यदि मुस्लिम लीग सेकुलर है तो जिला परिषद ने 2013 में लड़कियों की शादी की उम्र कम कर दी थी, बाद में अपोजिशन की वजह से फैसला वापस लिया, नाम से ही काफी है। AIMIM के साथ सरकार चलाई। सिमी एक सांस्कृतिक संगठन है, ये कांग्रेस पार्टी की सोच है। उनके अनुसार ओसामा 'जी' हैं, भटके हुए नौजवान हैं।"

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, "जिस तरह किसी का दिमाग 7वें आसमान पर पहुंच जाता है, ऐसे ही राहुल गांधी जब विदेश यात्रा पर जाते हैं तो इनके दिमाग को कुछ हो जाता है। जिनको डिफेंडर्स ऑफ डेमोक्रेसी कहते थे, जिस सिलिकॉन वैली में बैठे हैं, वह बैंक करप्ट हो चुका है। भारत की ग्रोथ रेट भी बता देते। अमेरिका में भुगतान का संकट भी है, उन्होंने स्ट्रैटेजिक ऑयल रिजर्व खोले हैं। उन्हें न अर्थव्यवस्था का ज्ञान है और न राजनीति का ज्ञान है। भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है, ये भी पहले बोला होता। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ये आदतन करते हैं, फितरतन करते है।"

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान वॉशिंगटन में प्रेस क्लब में एक सवाल का जवाब देते हुए मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष करार दिया। राहुल गांधी से केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) से गठबंधन के बारे में सवाल पूछा गया था।  जवाब में गांधी ने कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। मुस्लिम लीग के बारे में कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है। 

राहुल गांधी ने विभिन्न कार्यक्रमों में भारत सरकार पर न सिर्फ निशाना साधा है, बल्कि कुछ संस्थानों के लिए विवादित बयान भी दिए हैं। अब राहुल के बयानों पर भारत में राजनेताओं की अगल-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने मुस्लिम लीग पर दिए राहुल के बयान को जिन्ना की मुस्लिम लीग से जोड़ दिया। इसके बाद दोनों दलों के नेताओं की सोशल मीडिया पर भिड़ंत भी देखी गई।

टॅग्स :राहुल गांधीBJPकांग्रेसअमेरिकाइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी