लाइव न्यूज़ :

सुदर्शन पटनायक ने 5400 गुलाबों से बनाई सांता क्लॉज की रेत की कलाकृति

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:25 IST

Open in App

पुरी, 24 दिसंबर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी तट पर 5400 गुलाबों का इस्तेमाल कर रेत से सांता क्लॉज की एक विशाल कलाकृति बनायी है ।

सुदर्शन ने रेत से सांता क्लॉज की आकृति उकेरी है और उस पर लाल गुलाब और अन्य फूल लगाये हैं। इसपर उन्होंने संदेश लिखा है, ‘‘मेरी क्रिसमस, कोविड दिशा निर्देशों का पालन करते हुये क्रिसमस का आनंद लें ।

उन्होंने सांता क्लॉज की, जो कलाकृति रेत से बनायी है, वह 50 फुट लंबी तथा 28 फुट चौड़ी है। इसके अलावा उस पर 5400 लाल गुलाब तथा कुछ सफेद फूल लगाये गये हैं । इस कलाकृति के निर्माण में आठ घंटे का समय लगा और इसके लिये इंतजाम करने में दो दिन लगे ।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने कहा, ‘‘हम सबको पता है कि पूरी दुनिया में कोविड-19 की तीसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है। इसलिये हमने यह कलाकृति बनायी है, जो कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करने का संदेश दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा