लाइव न्यूज़ :

PM मोदी को जान से मारने की धमकी के मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा-इसमें कांग्रेस भी हो सकती है शामिल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 8, 2018 20:22 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माओवादियों द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के बाद एक ओर जहां सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई है वहीं दूसरी ओर इस मामले में राजनीति भी गरमाने लगी है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माओवादियों द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के बाद एक ओर जहां सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई है वहीं दूसरी ओर इस मामले में राजनीति भी गरमाने लगी है। इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि मैं सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को एक पत्र लिखूंगा। इसमें कांग्रेस भी शामिल हो सकती है। इस बात को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे स्टार प्रचारक रहे हैं और उनकी बदौलत ही बीजेपी की कई राज्यों में सरकार है। 

यह भी पढ़ें: माओवादी रच रहे हैं पीएम मोदी की हत्या की साजिश, ईमेल में शेयर किया मर्डर का 'बेस्ट प्लान'

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार सुबह पुणे पुलिस ने दिल्ली में रोना विलसन के घर पर मिले पत्र में नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश होने की बात कही थी। पुलिस ने पत्र का एक हिस्सा जारी किया है। इसमें लिखा है, नरेंद्र मोदी एक फांसीवादी-हिन्दूवादी नेता हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में भले वह सरकार बनाने में सफल ना हुए हो पर देश के 15 राज्यों में उनकी सरकारें बनी है। अगर इसी गति से वे आगे बढ़ते रहे तो सभी पार्टियों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी। 

पत्र में आगे लिखा है, इसलिए अब कुछ वरिष्ठ कामरेडों ने साल 2016 के ओडीएच मिशन से भी क्रूर कदम उठाने की ठानी है। मोदी राज को खत्म करना होगा। इसके लिए राजीव गांधी हत्याकांड जैसी एक घटना को अंजाम देना होगा। सह आत्मघाती साबित हो सकता है। इसके असफल होने की भी संभावना है। लेकिन पार्टी में इस प्रस्ताव को रखा जाना चाहिए। नरेंद्र मोदी को मारने के लिए रोड शो के दौरान इस घटना को अंजाम देने का सबसे सही समय होगा।

यह भी पढ़ें: आतंकी सरगना हाफिज सईद के संगठन JUD ने दी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, कहा- भारत में लहराएगा इस्लाम का झंडा

यह जानकारी पुणे पुलिस ने अदालत को बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से ‘‘संबंध ’’ के आरोप में गिरफ्तार पांच व्यक्तियों में से एक के घर में कथित रूप से एक पत्र मिलने की बाद की है। इसमें इस बात का जिक्र है कि माओवादी ‘‘एक और राजीव गांधी कांड ’’ की योजना बना रहे हैं। 

पुलिस ने दिसंबर में यहां आयोजित ‘एलगार परिषद’ और इसके बाद जिले में भीमा-कोरेगांव हिंसा के संबंध में कल दलित कार्यकर्ता सुधीर धावले, वकील सुरेंद्र गाडलिंग, कार्यकर्ता महेश राउत और शोमा सेन तथा रोना विलसन को क्रमश: मुंबई, नागपुर एवं दिल्ली से गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसुब्रमणियन स्वामीमाओवालीनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos