लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण के बयान 'भारत में मंदी नहीं आएगी' पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का पलटवार- वित्त मंत्री ने सही कहा क्योंकि...

By अनिल शर्मा | Updated: August 2, 2022 10:05 IST

सोमवार लोकसभा में नियम 193 के तहत महंगाई के विषय पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि मुश्किल दौर में पूरा देश एक होकर खड़ा हुआ और यही कारण है कि आज हम शेष दुनिया के मुकाबले अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे निर्मला सीतारमण ने सोमवार कहा कि भारतीय अर्थवस्था काफी मजबूत है इस कारण मंदी आने के आसार नहीं हैं।वित्त मंत्री के इस बयान पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उन्होंने सही कहा क्योंकि अब आने का सवाल नहीं उठता क्योंकि यह पहले ही आ चुकी है

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के मंदी के दौर में जाने की आशंका को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और आपूर्ति शृंखला में अवरोधों के बावजूद भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा, भारत के मंदी के दौर में जाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। 

वित्त मंत्री के लोकसभा में दिए इस बयान पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद ने कहा कि वित्त मंत्री ने सही कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में नहीं आएगी क्योंकि पिछले साल ही मंदी की चपेट में आ चुकी है। सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार ट्वीट किया- मीडिया के अनुसार वित्त मंत्री ने कहा- "भारतीय अर्थव्यवस्था के मंदी की चपेट में आने का कोई सवाल ही नहीं है। वह सही है!! क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था पिछले साल पहले ही मंदी की चपेट में आ चुकी है। इसलिए मंदी में आने का सवाल ही नहीं उठता।''

भाजपा सांसद के इस ट्वीट पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि  स्वामीजी, भक्तों को आपका ट्वीट पसंद नहीं आएगा क्योंकि उनके अनुसार हम अमृत काल में हैं। यूजर की प्रतिक्रिया पर सुब्रमण्यम स्वामी ने जवाब देते हुए लिखा- मोदी भक्त स्वभाव से निरक्षर हैं या फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र के साथ हैं। भेड़ की तरह  5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के बाद अब वे 'मंदी नहीं आएगी' कहने तक सिमट गए हैं।

गौरतलब है कि सोमवार लोकसभा में नियम 193 के तहत महंगाई के विषय पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि मुश्किल दौर में पूरा देश एक होकर खड़ा हुआ और यही कारण है कि आज हम शेष दुनिया के मुकाबले अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय जनता को दिया जाना चाहिए। पिछले दो साल से लगातार विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) जैसी एजेंसियां जहां दुनिया की खराब आर्थिक स्थिति की बात कर रही हैं, वहीं उनका कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"