लाइव न्यूज़ :

Student Protest in Prayagraj: ना बटेंगे-न हटेंगे?, प्रयागराज में छात्रों का योगी सरकार को चैलेंज!, देखें वीडियो

By राजेंद्र कुमार | Updated: November 12, 2024 19:47 IST

Student Protest in Prayagraj: पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए सात और आठ दिसंबर की तिथि घोषित की गई है, वहीं समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ..एआरओ) प्री की परीक्षा के लिए 22 और 23 दिसंबर की तिथि घोषित की गई है.

Open in App
ठळक मुद्दे छात्रों ने ड्रम, ढोल-ताशे आदि बजाकर अपनी आवाज बुलंद की.प्रदर्शन में जुट गए व आयोग अध्यक्ष संजय श्रीनेत के खिलाफ नारेबाजी की.आयोग के भीतर बैठे अधिकारियों तक उनकी आवाज पहुंच सके.

Student Protest in Prayagraj: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) और प्रतियोगी छात्रों के बीच का गतिरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. यूपीपीएससी ने प्रदेश में पीसीएस प्री परीक्षा 7 व 8 दिसंबर को और आरओ/एआरओ परीक्षा 22 व 23 दिसंबर को दो दिन में कराने तथा नॉर्मलाइजेशन लागू करने का फैसला किया है. आयोग के इस फैसले का छात्र विरोध कर रहे हैं. जिसके चलते प्रयागराज में 20,000 से अधिक छात्र यूपीपीएससी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं. इस छात्रों की मांग है कि प्रदेश में पीसीएस प्री और आरओ/एआरओ परीक्षाओं को एक ही दिन, एक ही पाली में आयोजित कराई जाए.

  

छात्रों के इस धरने को खत्म करने के लिए प्रयागराज पुलिस प्रशासन में सोमवार को लाठीचार्ज कर उन्हे हटाने का प्रयास किया. इसके बाद भी छात्र वहां डटे हुए हैं और गुस्साए छात्रों ने आयोग के गेट पर लगे बोर्ड पर चिलम सेवा आयोग तथा गेट की दीवार पर लूट सेवा आयोग लिखकर अपने आक्रोश का इजहार किया है.

छात्रों का सरकार को चैलेंज

छात्रों की नाराजगी को देखते हुए मंगलवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रयागराज के सभी सक्षम अधिकारी छात्रों की मांगों को संवेदनशीलता से सुनें और शीघ्र समाधान निकालें. बताया जा रहा है कि राज्य में नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के बीच छात्रों का अचानक इस तरह से धरने पर बैठने के योगी सरकार की धूमिल हो रही छवि को ध्यान में रखते हुए केशव प्रसाद मौर्य सामने आए हैं. उनके इस कथन के बाद प्रयागराज के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर धरने पर बैठे छात्रों को मनाने पहुंचे, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर डटे रहे.

इन छात्रों ने नारा लगाया कि वह ना बटेंगे और ना हटेंगे, अपनी मांगों को मनवाएंगे. छात्रों के ऐसे चैलेंज को देखते हुए आयोग के अफसरों ने भी धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की और कहा उनकी मांगों पर विचार करने के लिए एक कमेटी बना दी जाती है. आयोग के इस तर्क को छात्रों ने ठुकरा दिया और कहा अब आयोग को निर्णय लेना है. परीक्षा की बहाली होने पर ही वह हटेंगे.

छात्रों के विरोध करने की वजह

छात्रों ने बीते माह भी नो नॉर्मलाइजेशन और वन डे वन शिफ्ट की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था, लेकिन यूपीपीएससी ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया. अब छात्रों का कहना है कि जब एक या एक से ज्यादा शिफ्ट में परीक्षा होती है तो वहां नॉर्मलाइजेशन आएगा. दोनों दिन के पेपर सेट अलग-अलग होते हैं और उनके सवाल भी अलग-अलग होते हैं.

ऐसे में एक शिफ्ट का पेपर कठिन हो सकता है तो दूसरे शिफ्ट का आसान हो सकता है. इस तरह दोनों शिफ्टों की परीक्षा कभी समान लेवल की नहीं हो सकती है. उस स्थिति में दोनों शिफ्ट को नार्मल करना होता है. ताकि किसी बच्चे को नुकसान न हो, इसलिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाती है. नाराज अभ्यर्थी इसे डक वर्थ लुइस नियम की तरह बता रहे हैं.

वह कहते हैं, पीसीएस से ज्यादा आरओ-एआरओ की परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन ज्यादा असर करेगा.जितने ज्यादा शिफ्ट होते हैं नॉर्मलाइजेशन का असर उतना ज्यादा होता है. इस लिए वह यूपीपीएससी के फैसले का विरोध कर रहे हैं. भाजपा के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मानते हैं कि छात्रों की मांग थी है लेकिन यूपीपीएससी अपने फैसले पर विचार करने को तैयार नहीं है. जिसके चलते ही विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

अखिलेश हुए हमलावर, सरकार आई हरकत में

प्रयागराज में दो दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के पक्ष में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अब खुल कर उतार आए हैं. उन्होंने योगी  सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पूरे देश में एक साथ चुनाव तो करवा सकते हैं, लेकिन एक प्रदेश में एक साथ परीक्षा नहीं. बीजेपी के ढोंग का भंडाफोड़ हो गया है. यह लोग बातें चांद पर पहुंचने की करते हैं लेकिन इनकी सोच पाताल की.

अब नहीं चलेगी सरकार झूठों और वाचाल की. अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए बीजेपी. जब बीजेपी जाएगी तब नौकरी आएगी. अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पर लिखी गई इस पोस्ट के बाद सूबे की योगी सरकार हरकत में आई है और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य आगे आए हैं.

ताकि पीसीएस प्री और आरओ/एआरओ परीक्षाओं में शामिल होने वाले 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परिवार को यह संदेश दिया जा सके कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर चिंतित है और इस मामले का हल निकालने के प्रयास कर रहे है. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथप्रयागराजउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण