लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में छात्र की हत्या, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:47 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र) 26 मार्च अलीगढ़ जिले की पुलिस ने तीन दिन पूर्व लापता हुए एक आईटीआई छात्र की कथित हत्या का राजफाश करते हुए शुक्रवार को मास्‍टर माइंड भूपेंद्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार कालेज का छात्र 23 मार्च को लापता हुआ था और उसी दिन उसके करीबियों ने उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। भूपेंद्र के अन्‍य तीन साथी रिंकू, रतन सिंह और राहुल हैं।

खैर थाना क्षेत्र के एक किसान का बेटा सुरिंदर पाल सिंह (20) 23 मार्च को कॉलेज से घर नहीं लौटा तो उसके परिवार ने खोजबीन शुरू की। उसी रात 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया और पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि हैदराबाद से यह काल आई है। पुलिस के मुताबिक यह कॉल उसका ध्यान भटकाने के लिए की गई थी।

सहायक पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) शुभम पटेल ने पत्रकारों को बताया कि उसी रात पड़ोसी जिले मथुरा की एक नहर से पीड़ित छात्र का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पहले दिन ही पीड़ित की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे फिरौती की रकम उगाहने की मंशा थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया