लाइव न्यूज़ :

वायनाड वन्यजीव अभयारण्य के आसपास के क्षेत्र को संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने संबंधी केंद्र की अधिसूचना के खिलाफ हड़ताल

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:26 IST

Open in App

वायनाड (केरल), आठ फरवरी वायनाड वन्यजीव अभयारण्य के आसपास एक निर्दिष्ट क्षेत्र को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसजेड) के रूप में वर्गीकृत करने संबंधी केंद्र सरकार की मसौदा अधिसूचना के खिलाफ सोमवार को यहां दिनभर का हड़ताल आयोजित किया गया।

केरल में विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने हड़ताल का आह्वान किया था।

हड़ताल के कारण जिले में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जिले के कालापेटा, बथेरी और मनन्तवाड़ी जैसे प्रमुख शहरों में और उनके आसपास के इलाकों में लगभग सभी दुकानें बंद रहीं और सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहे।

राज्य में व्यवसायियों के एक संगठन वासारी व्यवसायी एकोपना समिति ने हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की थी।

केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 28 जनवरी को जारी की गई मसौदा अधिसूचना के अनुसार, अभयारण्य के चारों ओर 3.4 किलोमीटर तक के क्षेत्र पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत कर दिया गया है।

यूडीएफ ने कहा कि कई गांव अभयारण्य की सीमा से सटे हुए हैं और इसलिए पास के कई क्षेत्रों में स्थित कई बस्तियां उस क्षेत्र के भीतर आती हैं।

जैव विविधता से समृद्ध यह अभयारण्य लगभग 344 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो मुख्य रूप से हाथियों और बाघों का आश्रय स्थल है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे