लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के घर पर पथराव; टूटी खिड़कियां, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

By अंजली चौहान | Updated: February 20, 2023 09:38 IST

गौरतलब है कि अज्ञात लोगों के हमले के कारण ओवैसी के घर को नुकसान पहुंचा है। आवास की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे और चारों ओर शीशे बिखरे पड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास में देर रात पथराव आवास में पथराव के कारण खिड़कियां क्षतिग्रस्त जिस वक्त हादसा हुआ असदुद्दीन ओवैसी घर में मौजूद नहीं थे

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के नई दिल्ली स्थित आवास पर पथराव की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि अशोका रोड स्थित ओवैसी के आवास पर रविवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। घर पर पथराव के कारण खिड़कियां और अन्य चीजें क्षतिग्रस्त हो गई है। 

जानकारी के मुताबिक, घटना जिस वक्त हुई उस समय एआईएमआईएम प्रमुख अपने आवास में नहीं थे। आवास में केवल नौकर ही मौजूद थे। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी जयपुर से जब दिल्ली पहुंचे तो उनके नौकरों ने इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद ओवैसी ने खुद ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। एआईएमआईएम प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे दिल्ली स्थित आवास पर फिर से हमला हुआ है। 2014 के बाद यह चौथी घटना है। 

खिड़कियों के शीशे टूटे

गौरतलब है कि अज्ञात लोगों के हमले के कारण ओवैसी के घर को नुकसान पहुंचा है। आवास की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे और चारों ओर शीशे बिखरे पड़े थे। घटना के बारे में सूचना देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझे मेरे घर के नौकर ने सूचना दी कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गई। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज कराया है। 

ओवैसी ने कहा कि यह चिंताजनक है कि यह 'उच्च सुरक्षा' का क्षेत्र है और यहां ऐसी घटना हुई है। बता दें कि मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ओवैसी के घर पहुंचकर बरीकी से जांच कर रही है। घर में गिरे खिड़कियों के कांच के नमूने ले लिए गए है और उन्हें आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और आस-पास के कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द की अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप