लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक के विवादित बोल, लाठी-गोली चलानी पड़ी तो चलाएंगे, लेकिन BJP को भगाएंगे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2018 08:57 IST

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संकल्प शिविर का आयोजन प्रदेशभर में कर रही है। इस शिविर में कांग्रेसी विधायक रामदयाल उइके के बयान से राजनीति गरमा गई है।

Open in App

रायपुर, 11 अप्रैल: चुनाव जीतने के लिए हर कोई पूरी दम लगता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संकल्प शिविर का आयोजन प्रदेशभर में कर रही है। इस शिविर में कांग्रेसी विधायक रामदयाल उइके के बयान से राजनीति गरमा गई है। उनकी जुबान बीजेपी को लेकर इस कद्र फिसली कि विवाद का विषय बन गई है। 

पाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित संकल्प शिविर में विधायक रामदयाल उइके ने बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि इस बार हर हालत में बीजेपी को राज्य से बाहर का रास्ता दिखाना है और इसके लिए लाठी-गोली चलानी पड़ी तो भी चलाएंगे, लेकिन भाजपा को भगाएंगे।

विधायक ने कहा कि चाहे लाठी या गोली चलानी पड़े लेकिन राज्य से बीजेपी की सराकर उखाड़ कर रहेंगे। जब मंच से इस तरह की हिंसा फैलाने की उन्होंने बात कही उस वक्त मंच पर प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया भी मौजूद थे। बीजेपी को लेकर इस तरह के बयान के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। ऐसे में इस पर खुद पुनिया को सफाई देनी पड़ गई है। उन्होंने कहा कि उइके के कहने का ये आशय नहीं था, उन्होंने तो मुहावरे के तौर पर इसका इस्तेमाल किया था।

रामदयाल इससे पहले ही उल्टे-पुल्टे बयान देकर सुर्खियों में आ चुके हैं। दो साल पहले उन्होंने कहा था जोगी ही कांग्रेस है, कांग्रेस ही जोगी है। उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बिना कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकती है। उन्होंने कहा था कि फर्जी सीडी बनाकर अजित जोगी को बदनाम किया गया था।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट