लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सात सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक अग्नि नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे: जैन

By भाषा | Updated: August 11, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए मौजूदा बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए अपने तहत सात अस्पतालों में अत्याधुनिक अग्नि नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का फैसला किया है।

परियोजना इन सात सरकारी अस्पतालों में पायलट आधार पर शुरू होगी, जिसमें जीबी पंत अस्पताल, एलएनजेपी अस्पताल और जीटीबी अस्पताल शामिल हैं।

जैन के पास स्वास्थ्य विभाग भी है। जैन ने बुधवार को विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की और दमकल विभाग को पायलट आधार पर दिल्ली सरकार के सात अस्पतालों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए मौजूदा प्रणाली को उन्नत करने का निर्देश दिया।

दिल्ली के गृह मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान में उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए अत्याधुनिक अग्नि नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, इन अस्पतालों में 24/7 दमकल वाहन भी तैनात किए जाएंगे।"

उन्होंने कहा कि यह सुविधा अन्य छोटे सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। दिल्ली सरकार पॉलीक्लिनिक, डिस्पेंसरी और मोहल्ला क्लीनिक के अलावा 35 से अधिक अस्पतालों का संचालन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच