लाइव न्यूज़ :

स्टेन स्वामी की मौत पर कांग्रेस सहित अन्य दलों ने सरकार को घेरा, राहुल गांधी का ट्वीट-भावभीनी श्रद्धांजलि, न्याय और मानवता के पात्र थे

By शीलेष शर्मा | Updated: July 5, 2021 17:49 IST

बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल के निदेशक डॉ इयान डिसूजा ने उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की पीठ को बताया कि 84 वर्षीय पादरी स्टेन स्वामी की सोमवार अपराह्न डेढ़ बजे मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी पादरी स्टेन स्वामी का एक अस्पताल में निधन हो गया।फादर स्टेन स्वामी को विनम्र श्रद्धांजलि। मृत्यु की घड़ी में भी न्याय एवं मानव अधिकारों से वंचित रखा गया।

नई दिल्लीः सोशल एक्टिविस्ट स्टेन स्वामी की मौत को लेकर राजनीतिक दल और सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को स्टेन की हत्या का दोषी मान रहे हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘फादर स्टेन स्वामी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि। वह न्याय और मानवीयता के हकदार थे।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘फादर स्टेन स्वामी को विनम्र श्रद्धांजलि। कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक व्यक्ति जिसने जीवन भर गरीबों-आदिवासियों की सेवा की और मानव अधिकारों की आवाज बना, उन्हें मृत्यु की घड़ी में भी न्याय एवं मानव अधिकारों से वंचित रखा गया।’’

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट के जरिए दावा किया, ‘‘ इस त्रासदी के लिए भारत सरकार की व्यवस्था में किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा? कोई गलती मत करिए-यह इंडियन स्टेट है, जिसने उन फादर स्टेन स्वामी की हत्या की जो सामाजिक न्याय के प्रखर पैरोकार थे।’’

जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने ट्वीट किया " स्वामी की दुखद मौत पूरी तरह न्यायिक हत्या का मामला है ,जिसके लिये गृह मंत्रालय और न्यायपालिका संयुक्त रूप से गुनाहगार हैं"। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा 84 वर्ष का समाज सेवक जो पार्किंसंस बीमारी से पीड़ित था, जिसने जीवनभर जनजातियों के लिये काम किया उसे ज़मानत तक नहीं दी गयी यह जानते हुए कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है। सोशल मीडिया पर सुबह से ऐसे ट्वीट के ज़रिये सरकार और न्यायपालिका पर हमला हो रहा है और यह हमला लगातार जारी है।

स्वामी के निधन से दुखी और आक्रोशित हूं: येचुरी

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को कहा कि वह फादर स्टेन स्वामी के निधन से दुखी और आक्रोशित हैं। येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘फादर स्टैन स्वामी के निधन से बहुत दुखी और आक्रोशित हूं। वह एक पादरी और सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने कमजोरों की अथक सहायता की।

अधिकनायकवादी गैर कानूनी गतिविधियां नियंत्रक अधिनियम (यूएपीए) के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया और आमनवीय व्यवहार किया गया, जबकि उन पर कोई आरोप साबित नहीं हुआ था।’’ उन्होंने कहा कि ‘हिरासत में हुई इस हत्या’ के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए। 

टॅग्स :भीमा कोरेगांवमुंबईएनआईएसीबीआईराहुल गांधीप्रियंका गांधीसीताराम येचुरीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह