लाइव न्यूज़ :

मुल्लापेरियार बांध से पानी छोड़े जाने के बारे में स्पष्टीकरण दें स्टालिन: अन्नाद्रमुक

By भाषा | Updated: October 30, 2021 15:42 IST

Open in App

चेन्नई, 30 अक्टूबर तमिलनाडु में विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने शनिवार को मांग की कि केरल द्वारा मुल्लापेरियार बांध से पानी छोड़ने के विषय पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन स्पष्टीकरण दें और इस मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप करें।

अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम ने बांध की पूर्ण क्षमता 142 फुट तक जलस्तर पहुंचने से पहले ही पानी छोड़े जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दावा किया कि केरल ने शुक्रवार को तमिलनाडु के अधिकारियों की उपस्थिति में मुल्लापेरियार बांध से 514 क्यूसेक पानी छोड़ा।

पनीरसेल्वम ने यहां जारी एक वक्तव्य में केरल सरकार पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ जाने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि 2014 में न्यायालय ने कहा था कि मुल्लापेरियार बांध में 142 फुट तक पानी का संग्रह किया जा सकता है।

इसमें उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि केरल के सिंचाई मंत्री, केरल के राजस्व मंत्री और इडुक्की के जिलाधिकारी की मौजूदगी में केरल ने इस जलाशय से 514 क्यूसेक पानी छोड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष