लाइव न्यूज़ :

Sri Ujjaini Mahakali Devasthanam: श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना, प्रधानमंत्री मोदी को देवी की तस्वीर भेंट, देखें वीडियो और तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2024 12:25 IST

Sri Ujjaini Mahakali Devasthanam: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इसे नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर स्थापित किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 6,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की और एक रैली को भी संबोधित किया।हैदराबाद में नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (सीएआरओ) केंद्र राष्ट्र को समर्पित की। मंदिर में दर्शन करने के बाद संगारेड्डी जिले के लिए रवाना हो गए।

Sri Ujjaini Mahakali Devasthanam: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को यहां श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को देवी की एक तस्वीर भेंट की। गत रात यहां राज भवन में ठहरे मोदी मंदिर में दर्शन करने के बाद संगारेड्डी जिले के लिए रवाना हो गए। वह वहां 6,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की और एक रैली को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री हैदराबाद में नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (सीएआरओ) केंद्र राष्ट्र को समर्पित की। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इसे नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर स्थापित किया है।

इसका उद्देश्य स्वदेशी और नवीन समाधान प्रदान करने के लिए घरेलू और सहयोगी अनुसंधान के माध्यम से विमानन क्षेत्र को एक वैश्विक अनुसंधान मंच प्रदान करना है। इस पर 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। मोदी तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार