लाइव न्यूज़ :

श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता व धर्म की रक्षा के लिए अपने शीश को किया कुर्बान : डॉ कृष्णलाल मिड्डा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2025 20:22 IST

350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो का हुआ भव्य आयोजन।

Open in App

चंडीगढ़: हरियाणा विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी वह महापुरुष थे जिन्होंने अपने शीश की कुर्बानी देकर मानवता व धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा की थी। यह उस समय की बात है जब जुल्म, अत्याचार और भय हर ओर फैल चुका था। लोग अपने धर्म की आजादी के लिए तरस रहे थे। 

डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा आज जींद में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो के भव्य आयोजन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन आदर्शों, त्याग, बलिदान और अमर विरासत को समर्पित है। गुरु जी ने धर्म, मानवता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान राष्ट्र की अस्मिता और एकता का प्रतीक है। 

इस अवसर पर प्रस्तुत की गई रंगारंग सांस्कृतिक झलकियों के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, शौर्य और मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। लाइट एण्ड साउंड के माध्यम से उनके जीवन वृतांत को इस तरह संजोया गया मानो सभी दृश्य प्रत्यक्ष रूप से सजीव हो उठे हों। 

डॉ. मिड्ढा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा में गत एक नवंबर से श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ की गई है, जिनका राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन 25 नवम्बर को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा।

टॅग्स :हरियाणानायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?