लाइव न्यूज़ :

SP LIST Shahjahanpur Lok Sabha seat: इन सीटों पर सपा ने बदले उम्मीदवार, यहां देखें सभी लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 27, 2024 14:52 IST

SP LIST Shahjahanpur Lok Sabha seat: मेरठ, बागपत, नोएडा, बदायूं, मिश्रिख, बिजनौर, सुल्तानपुर, मुरादाबाद, कन्नौज और शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को बदल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहजहांपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदलते हुए अब ज्योत्सना गोंड को मौका दिया है। राजेश कश्यप का नामांकन जांच के बाद निरस्त कर दिया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी निर्णय है उसका स्वागत है।

SP LIST Shahjahanpur Lok Sabha seat: समाजवादी पार्टी (सपा) में बदलाव जारी है। अभी तक अखिलेश यादव ने 10 सीट पर प्रत्याशी को बदल दिए हैं। मेरठ, बागपत, नोएडा, बदायूं, मिश्रिख, बिजनौर, सुल्तानपुर, मुरादाबाद, कन्नौज और शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को बदल दिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने शाहजहांपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदलते हुए अब ज्योत्सना गोंड को मौका दिया है। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सपा की ओर से 22 अप्रैल को राजेश कश्यप ने अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अंतिम समय में 24 अप्रैल को सपा की ओर से ज्योत्सना गोंड ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया जिसके चलते राजेश कश्यप का नामांकन जांच के बाद निरस्त कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जब सपा की ओर से दूसरे प्रत्याशी (ज्योत्सना) को अधिकृत किया गया तब पूर्व में नामांकन करने वाले प्रत्याशी राजेश कश्यप निर्दलीय हो गये। उन्होंने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के लिए 10 प्रस्तावक होते हैं जो उनके नामांकन में नहीं थे, ऐसे में राजेश का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।

सपा की जिला इकाई के अध्यक्ष तनवीर खान ने शनिवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी निर्णय है उसका स्वागत है। खान ने कहा कि अगर नामांकन निरस्त होने के बाद किसी के मन में कोई मनमुटाव है तो उसे मिल बैठकर दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हम शाहजहांपुर में चुनाव में बेहतर स्थिति में है और सपा की अधिकृत प्रत्याशी ज्योत्सना गोंड ही हैं।’’

नामांकन खारिज होने के बाद राजेश कश्यप ने आरोप लगाया कि गोंड से नामांकन दाखिल कराया गया और मेरा पर्चा खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे इसकी जानकारी नहीं थी और मेरे साथ क्‍या खेल खेला गया है, इसका भी नहीं पता चला।’’ नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को की गई और शाहजहांपुर में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवशाहजहांपुरलोकसभा चुनावउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील