लाइव न्यूज़ :

यह सवाल बड़ा है इस गठबंधन को नाम क्या दे रहे हैं आप, विपक्षी महागठबंधन सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 15:31 IST

समाजवादी पार्टी के विपक्षी महागठबंधन में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, ,‘‘यह सवाल बड़ा है। (इस गठबंधन को) नाम क्या दे रहे हैं आप। लेकिन मैं जानता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाएगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेश की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है।सत्तारूढ़ भाजपा जनता को झूठे सपने दिखा रही है। मंडल आयोग की सिफारिशों के जरिये वंचित तबकों को हासिल अधिकारों का क्या हश्र होगा।

इंदौरः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों के महागठबंधन में उनके दल के शामिल होने की संभावना पर बृहस्पतिवार को हालांकि पत्ते नहीं खोले, लेकिन कहा कि देश की जनता अब सत्ता में परिवर्तन चाहती है।

समाजवादी पार्टी के विपक्षी महागठबंधन में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, ,‘‘यह सवाल बड़ा है। (इस गठबंधन को) नाम क्या दे रहे हैं आप। लेकिन मैं जानता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाएगी।’’ उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से बुधवार को हुयी मुलाकात के एक दिन बाद अखिलेश का यह बयान आया है। युवतियों के कपड़ों को लेकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के एक हालिया विवादास्पद बयान पर यादव ने दावा किया कि भाजपा की विचारधारा के लोग नागरिकों की आजादी पर पाबंदी लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आज भाजपा के लोग कपड़ों पर बात कर रहे हैं, तो कल हो सकता है कि वे नागरिकों द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और ट्विटर के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दें।’’

यादव, मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। वह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को महू स्थित उनकी जन्मस्थली पहुंचकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। सपा प्रमुख ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी, तब तक आंबेडकर के निर्मित संविधान और इसके जरिये नागरिकों को दिए गए अधिकारों को खतरा रहेगा।

अब तो सवाल यह भी है कि लोकतंत्र में जनता को वोट डालने का अधिकार रहेगा या नहीं।’’ उन्होंने केंद्र सरकार पर सार्वजनिक उपक्रमों को निजी कंपनियों के हवाले करने का आरोप लगाया और पूछा कि इन हालात में संविधान के प्रावधानों तथा मंडल आयोग की सिफारिशों के जरिये वंचित तबकों को हासिल अधिकारों का क्या हश्र होगा।

यादव ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडरों की महंगाई तथा बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा जनता को झूठे सपने दिखा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा, मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव "पूरी जिम्मेदारी के साथ" लड़ेगी। हालांकि, सपा प्रमुख इस सवाल का जवाब टाल गए कि उनकी पार्टी राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवलखनऊBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत