लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद का ऐलान- बहन लड़ेगी पंजाब चुनाव, किस पार्टी से...इस सवाल पर दिया एक्टर ने ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2021 12:51 IST

सोनू सूद ने कहा है कि उनकी बहन मालविका सूद अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरेंगी। सोनू सूद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद की बहन मालविका सूद पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, एक्टर ने किया ऐलानपार्टी को लेकर संशय बरकरार, सोनू सूद ने ये नहीं बताया कि बहन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी।सोनू सूद ने कहा- हम पार्टी को लेकर सही समय पर खुलासा करेंगे।

चंडीगढ़: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी बहन मालविका सूद पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। सोनू सूद ने रविवार को इसकी घोषणा की। हालांकि इसका खुलासा नहीं किया गया है कि मालविका किस पार्टी की ओर से मैदान में उतरेंगी।

मोगा में अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनू सूद ने कहा, 'मालविका तैयार हैं। उनकी लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता बेमिसाल है।' सोनू सूद ने कहा कि राजनीतिक पार्टी से जुड़ना जीवन से जुड़ा बड़ा फैसला होता है। सोनू ने कहा, 'आम मीटिंग से इतर ये विचारधारा की बात है।'

यह पूछे जाने पर कि मालविका किस पार्टी से जुड़ेंगी, सोनू सूद ने कहा, 'हम पार्टी को लेकर सही समय पर खुलासा करेंगे।' बता दें कि सोनू सूद की बहन ने हाल में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी। उनके अन्य पार्टियों के नेताओ से भी मुलाकात की संभावना है। इसमें अरविंद केजरीवाल सहित शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बाद शामिल हैं।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद मुश्किल में फंसे लोगों की मदद के बाद काफी चर्चाओं में रहे। पिछले साल प्रवासी मजदूरों को घर ले जाने की व्यवस्था से लेकर इस साल मरीजों के लिए ऑक्सीजन और बेड मुहैया कराने जैसे काम में सोनू काफी सक्रिय दिखे थे।

सोनू सूद पर आयकर विभाग ने मारा था छापा

इन सबके बीच सितंबर में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) नेकहा था कि सोनू सूद और उनके सहयोगियों ने 20 करोड़ रुपए कर की चोरी की है। बोर्ड ने यह भी आरोप लगाया कि सोनू ने अपनी ‘बिना हिसाब की आय को कई फर्जी संस्थाओं से फर्जी असुरक्षित ऋण के रूप में’ दर्शाया। 

बोर्ड ने सोनू सूद पर विदेशों से चंदा जुटाने के दौरान विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया था। आयकर विभाग ने 15 सितंबर को छापे मारे थे और ये तीन दिनों तक जारी रहे थे।

बाद में सोनू सूद ने कहा था कि उनके संगठन का एक-एक रुपया जरूरतमंद और अनमोल जीवन को बचाने के लिए ‘अपनी बारी का इंतजार’ कर रहा है। इस बीच ये भी बता दें कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने हाल में ‘देश का मेंटर्स’ कार्यक्रम के लिए सूद को एंबेसडर नियुक्त किया था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावसोनू सूद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील