Punjab Election 2022: सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Published: January 15, 2022 03:45 PM2022-01-15T15:45:42+5:302022-01-15T15:49:04+5:30

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर मोगा से चुनाव लड़ेंगी।

Sonu Sood sister Malvika Sood Sachar will contest from Moga for Congress | Punjab Election 2022: सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

Punjab Election 2022: सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

Highlightsमालविका सूद सच्चर मोगा से चुनाव लड़ेंगी।मालविक 10 जनवरी को ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

चंडीगढ़: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद की बहन मालविका सूद का नाम भी शामिल है। बता दें कि मालविका सूद सच्चर मोगा से चुनाव लड़ेंगी। 

मालूम हो, मालविक 10 जनवरी को ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं। वहीं, मालविका के पार्टी में शामिल होने के बाद चन्नी ने मालविका की 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मोगा से उम्मीदवारी का समर्थन किया था और कहा था कि  पार्टी इस सीट से मौजूदा विधायक हरजोत कमल को उचित तरीके से समायोजित कर लेगी। यही नहीं, मालविका के पार्टी ज्वाइन करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि मालविका सूद का कांग्रेस में शामिल होना महत्वपूर्ण घटना है।

बता दें कि पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। सिद्धू अपनी वर्तमान सीट अमृतसर पूर्व, रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक और सोनी भी अपने मौजूदा क्षेत्र अमृतसर मध्य से ही चुनाव लड़ेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा कादियान से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं मालविका सूद मोगा से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वह अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं। गौरतलब है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है।

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Web Title: Sonu Sood sister Malvika Sood Sachar will contest from Moga for Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे