राजस्थान में बेटों ने विधवा मां और उसके प्रेमी को पीटा, बाल काटे

By भाषा | Published: September 18, 2019 05:39 AM2019-09-18T05:39:28+5:302019-09-18T05:39:28+5:30

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर महिला के बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान मोतीनाथ और राजनाथ के तौर पर हुई है। पीड़ितों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

sons beat up widow mother and her lover in rajasthan | राजस्थान में बेटों ने विधवा मां और उसके प्रेमी को पीटा, बाल काटे

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsपुलिस ने बताया कि महिला का कथित रूप से 35 साल के अविवाहित व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था।यह शख्स उसका दूर का रिश्तेदार है और करीब 10 दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे।

राजस्थान के नागौर जिले में एक विधवा के दो बेटों ने उसकी और उसके प्रेमी की कथित रूप से बुरी तरह से पिटाई की और उनके बाल काट दिए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 45 साल की महिला के बेटों ने उसके प्रेमी को मूत्र पिलाने की कोशिश भी की। सोमवार शाम की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को तलाशना शुरू किया जो उन्हें निम्बी जोधा गांव में मंगलवार को मिले।

पुलिस ने बताया कि महिला का कथित रूप से 35 साल के अविवाहित व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। यह शख्स उसका दूर का रिश्तेदार है और करीब 10 दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। नागौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि महिला के बेटों और उसके अन्य रिश्तेदारों ने उसे ढूंढ लिया और चार दिन पहले निम्बी जोधा गांव में वापस ले आए।

उन्होंने उनके बाल काट दिए, उन्हें बुरी तरह से पीटा और व्यक्ति को मूत्र पिलाने की भी कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर महिला के बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान मोतीनाथ और राजनाथ के तौर पर हुई है। पीड़ितों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

Web Title: sons beat up widow mother and her lover in rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे