लाइव न्यूज़ :

सोनीपत: 30 अगस्त से दोबारा शुरू होगा भिगान टोल प्लाजा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 21:59 IST

Open in App

सोनीपत प्रशासन ने 30 अगस्त से भिगान टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। जिला उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि संयुक्त किसान मोर्चा तीन कृषि कानूनों को रद्द करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 27 नवंबर 2020 से कुंडली व सिंघू बार्डर पर प्रदर्शन कर रहा है जिसकी वजह से देश भर में कई टोल प्लाजा बंद कर किया गया था। पत्र के मुताबिक इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है जिसकी भरपाई के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया है। टोल प्लाजा को शुरू करने व कानून व्यव्स्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त आयुक्त, नगर निगम सोनीपत सुभाष चंद्र व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक को बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विपिन कादियान भी टोल प्लाजा पर तैनात रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंयुक्त किसान मोर्चा का 'भारत बंद' 27 सितंबर को

भारतभाजपा ने मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत को ‘चुनाव रैली’ करार दिया

भारतमहापंचायत के लिए बड़ी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर पहुंचे, रालोद को पुष्प वर्षा की अनुमति नहीं मिली

भारतमहापंचायत के लिए बड़ी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर पहुंचे, रालोद को पुष्प वर्षा की अनुमति नहीं मिली

भारतमहापंचायत में हिस्सा लेने के लिये मुजफ्फरनगर पहुंचने लगे हजारों किसान: एसकेएम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर