लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने एमके स्टालिन को लिखा पत्र, करुणानिधि मेरे लिए पिता समान

By भाषा | Updated: August 8, 2018 19:02 IST

उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे लिए कलैनार का जाना व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने मेरे प्रति हमेशा दयालुता और समझ दिखाई जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती। वह मेरे लिए पिता तुल्य थे।’’

Open in App

नई दिल्ली,8 अगस्त: संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज द्रमुक संरक्षक एम. करूणानिधि के निधन को ‘‘व्यक्तिगत क्षति’’ बताते हुए कहा कि वह उनके लिए ‘‘पिता तुल्य’’ थे और देश को उनकी प्रबुद्ध राजनीति की कमी खलेगी। करूणानिधि के बेटे और द्रमुक प्रमुख एम. के. स्टालिन को लिखे पत्र में सोनिया गांधी ने कहा कि ‘कलैनार’ विश्व की राजनीति तथा तमिलनाडु एवं देश में जनसेवा के क्षेत्र में विशाल व्यक्तित्व थे।

उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे लिए कलैनार का जाना व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने मेरे प्रति हमेशा दयालुता और समझ दिखाई जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती। वह मेरे लिए पिता तुल्य थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें कलैनार की तरह का व्यक्ति फिर नहीं दिखेगा और उनकी प्रबुद्ध राजनीति की देश को कमी खलेगी। साथ ही देश और हमारे लोगों के लिए उनकी प्रतिबद्धता की कमी भी खलेगी।’’

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि करूणानिधि प्रतिभाशाली साहित्यिक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने तमिलनाडु की समृद्ध और विविध संस्कृति एवं कला को बढ़ावा दिया तथा इसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘तमिलनाडु की सरकार और राजनीति में दशकों तक उनकी उपस्थिति ने शानदार छाप छोड़ी जिसके लिए हमेशा उनका सम्मान किया जाएगा और उन्हें याद किया जाएगा। मेरा मानना है कि उन्हें पूरा विश्वास था कि आप उनकी विरासत को और आगे बढ़ाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने लंबे और शानदार जीवन में तमिलनाडु के विकास, प्रगति और समृद्धि के लिए वह सामाजिक न्याय और समानता के पक्षधर रहे।’’ उनके पूरे परिवार के साथ दुख साझा करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि करूणानिधि ने लंबी और शानदार जिंदगी जी और अब दुख से मुक्त हो गए हैं। उन्होंने अपने पिता की अच्छी देखभाल के लिए स्टालिन की भी प्रशंसा की। करूणानिधि का कल लंबी बीमारी के बाद 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

टॅग्स :सोनिया गाँधीएम करुणानिधि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, माइनर सर्जरी की तैयारी

भारतजब सोनिया गांधी ने राहुल के प्रस्ताव को रोका

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी