लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मेयर के मुद्दे को लेकर विवाद पर सोनिया ने कांग्रेस प्रभारी से रिपोर्ट तलब की

By भाषा | Updated: October 23, 2019 04:38 IST

कांग्रेस के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कंट्रोल रूम के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे पांडे सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और धारीवाल से बात की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान में मेयर एवं स्थानीय निकाय के प्रमुखों के चयन से जुड़े नियमों में बदलाव को लेकर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के आपत्ति जताने के बाद पैदा विवाद को लेकर पार्टी के राज्य प्रभारी अविनाश पांडे से रिपोर्ट तलब की है। पांडे ने इस मामले पर राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल से ब्यौरा मांगा है और अगले कुछ दिनों के भीतर वह सोनिया को रिपोर्ट सौंपेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान में मेयर एवं स्थानीय निकाय के प्रमुखों के चयन से जुड़े नियमों में बदलाव को लेकर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के आपत्ति जताने के बाद पैदा विवाद को लेकर पार्टी के राज्य प्रभारी अविनाश पांडे से रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों का कहना है कि पांडे ने इस मामले पर राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल से ब्यौरा मांगा है और अगले कुछ दिनों के भीतर वह सोनिया को रिपोर्ट सौंपेंगे।

पार्टी के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कंट्रोल रूम के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे पांडे सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और धारीवाल से बात की। पांडे अगले कुछ दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेंगे।

दरअसल, पूरे विवाद की शुरुआत कुछ दिनों पहले उस वक्त हुई जब राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मेयर और स्थानीय निकाय के प्रमुखों के चयन को लेकर सरकार की ओर से प्रस्तावित फार्मूले पर नाराजगी जताई है।

पायलट ने कहा कि पहले तो मेयर और स्थानीय निकाय प्रमुखों के सीधे चुनाव करने के फैसले को हमने पलटा, लेकिन इस पर कैबिनेट में चर्चा किए बगैर हमने ‘‘बैकडोर एंट्री’’ का प्रावधान कर दिया। इसमें चुनाव नहीं लड़ने वाला व्यक्ति भी मेयर या स्थानीय निकाय का प्रमुख बन सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस निर्णय को गलत मानता हूं। इसे लेकर संगठन में कोई चर्चा नहीं की गई।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील