लाइव न्यूज़ :

सोनिया और राहुल गांधी नहीं होंगे उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल, फोन कर किया था आमंत्रित

By शीलेष शर्मा | Updated: November 27, 2019 21:45 IST

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया और राहुल गांधी नहीं शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस दोनों बड़े नेताओं के शपथ समारोह में शामिल न होने के पीछे कोई बड़ा राजनीतिक कारण होने की बात से इनकार कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कल शाम शिवाजी पार्क में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत नहीं करेंगे. उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फोन कर समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है.

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कल शाम शिवाजी पार्क में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत नहीं करेंगे. हालांकि उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फोन कर समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस दोनों बड़े नेताओं के शपथ समारोह में शामिल न होने के पीछे कोई बड़ा राजनीतिक कारण होने की बात से इनकार कर रही है. पार्टी का तर्क है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण फिलाहल दोनों नेताओं ने समारोह में शिरकत करने को अपनी मंजूरी नहीं दी है. 

पार्टी ने इस बात का भी खंडन किया कि कांग्रेस शिवसेना से वैचारिक धरातल पर दूरी बनाने की कोशिश कर रही है. सूत्रों का दावा था कि सोनिया गांधी और राहुल गाँधी के शपथ ग्रहम समारोह में हिस्सा न लेने के पीछे सबसे बड़ा कारण भाजपा के शीर्ष नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रण भेजने को लेकर है. 

शपथ समारोह में जिन मुख्मंत्रियों को बुलाए जाने की खबर मिली है उनमें कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों के अतिरिक्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीएमके नेता एम के स्टालिन के नाम भी शामिल हैं. इनके अलावा कुछ अन्य बड़े नेताओं को भी बुलाया जा रहा है. कांग्रेस की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में जो नेता मौजूद रहेंगे उनमें अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, के सी वेणुगोपाल के नाम प्रमुख हैं. इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस के नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे. 

पहले ये माना जा रहा था कि उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण समारोह विपक्षी एकता को लेकर एक नया मंच तैयार करने की कोशिश है. लेकिन, कर्नाटक में जिस तरह कांग्रेस जे डी एस सरकार के शपथ समारोह में विपक्षी नेता एक मंच पर एकत्रित हुए और बाद में बिखर गए इस अनुभव के कारण उद्धव के शपथ समारोह में इस विचार को त्याग दिया गया. बावजूद इसके राकापा, कांग्रेस और शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चे के रूप में अपने आप को इस शपथ समारोह के जरीए पेश करने की पूरी कोशिश करेगी. 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019सोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेसउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?