लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार को हो सकती है साल की दूसरी बारिश : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:37 IST

Open in App

भोपाल, सात जनवरी मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को नए साल की दूसरी बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र ने पूर्वानुमान में कहा कि शुक्रवार सुबह तक होशंगाबाद संभाग और सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, उज्जैन व देवास जिलों के अलग-अलग इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभागों तथा भोपाल व राजगढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार सुबह को मध्यम से भारी कोहरा होने की संभावना है।

आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा, ‘‘इस नए साल में प्रदेश विशेष कर इसके पश्चिमी हिस्सों में दूसरी बार बारिश होने की संभावना है ।’’ उन्होंने कहा कि इस साल की पहली बारिश दो जनवरी से शुरु हुई थी। अब इसका दूसरा दौर शुरु होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम का यह मिज़ाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है।

साहा ने कहा कि इस साल की दूसरी बारिश का दौर लंबे समय तक नहीं चलेगा। रविवार को जब बादल होंगे तो सर्दी पड़ने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शुक्रवार और रविवार को बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इस सर्दी की यह तीसरी बौछार होगी। उन्होंने कहा कि इन सर्दियों में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में पहली बार बारिश हुई थी।

साहा ने कहा कि दो जनवरी से मध्यप्रदेश में पारा कुछ ऊपर चढ़ गया है। खरगोन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस प्रदेश के खरगोन, उमरिया और मंडला जिलों में बृहस्पतिवार सुबह दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले