लाइव न्यूज़ :

अमेठी में राष्ट्रीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगी स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:58 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 15 सितंबर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 17 सितंबर को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं।

स्मृति ईरानी 17 सितंबर से यहां होने वाली अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगी जिसमें देश भर के 750 पहलवान हिस्सा लेंगे।

ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री 17 सितंबर को अमेठी पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि उस दिन वह राष्ट्रीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगी। उन्होंने बताया कि ईरानी के अलावा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

तोक्यो ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता रवि दहिया, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया के अलावा फोगाट बहनें गीता और बबिता भी युवा पहलवानों का उत्साहवर्धन करेंगे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन सैनिक स्कूल कौहार गौरीगंज के परिसर में किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बुधवार को कहा कि यह अमेठी के लिए गौरव का विषय है कि उसे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के प्रयासों से यह संभव हो सका है, इससे अमेठी के खिलाड़ियों को एक नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि स्मृति ईरानी अपने दौरे के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?