लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल गांधी की 10 पीढ़ियां भी सावरकर के साहस का मुकाबला नहीं कर पाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 19:23 IST

ईरानी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से आज कहना चाहती हूं कि राहुल गांधी की 10 पीढ़ियां भी वीर सावरकर के साहस का मुकाबला नहीं कर पाएंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देवहीं, वीर सावरकर को लेकर शिवसेना और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। स्मृति ईरानी ने वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान को लेकर हमला बोला है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान को लेकर हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि मैं माफी नहीं मानूंगा, मैं राहुल सावरकर नहीं हूं। ईरानी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से आज कहना चाहती हूं कि राहुल गांधी की 10 पीढ़ियां भी वीर सावरकर के साहस का मुकाबला नहीं कर पाएंगी।

इससे पहले राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में कहा था कि "मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं सच्चाई के लिए माफ़ी नहीं मांगूंगा। मर जाऊंगा लेकिन माफ़ी नहीं माँगूंगा।"

उन्होंने कहा था कि "माफी प्रधानमंत्री और उनके असिस्टेंट अमित शाह को मांगनी है। पहले अर्थव्यवस्था हमारी शक्ति थी...है नहीं थी। पहले 9 फ़ीसदी जीडीपी ग्रोथ रेट थी और आज प्याज़ पकड़े हुए हैं।"

वहीं, वीर सावरकर को लेकर शिवसेना और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। वी डी सावरकर को भारत रत्न दिये जाने के विरोधियों पर शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा निशाना साधे जाने के बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि हिंदुत्ववादी विचारधारा के समर्थकों को तत्कालीन अंडमान जेल का दौरा करना चाहिए ताकि वे उन स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान समझ सकें जिन्होंने कभी अंग्रेजों से माफी नहीं मांगी।

कांग्रेस का यह बयान राउत की उस टिप्पणी के कुछ घंटों बाद आया है जिसमें ‍उन्होंने कहा था कि जो लोग सावरकर को भारत रत्न दिये जाने का विरोध कर रहे हैं उन्हें कम से कम दो दिन तत्कालीन औपनिवेशिक जेल में बिताने चाहिए जिससे यह समझ सकें कि सजा के दौरान उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा होगा।

टॅग्स :स्मृति ईरानीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए