लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने किया भाई राहुल का बचाव तो स्मृति ईरानी ने दिया जवाब, 'एक्टर मैं हूं नाटक आप मत करिए'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2019 18:45 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा ''आप इनको सिखाइये कि अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगते। भीख मांगना है तो वो लोग खुद आपसे वोटों की भीख मांगें।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं। अमेठी में पांचवें चरण में छह मई को मतदान होने हैं।

बीजेपी उम्मीदवार और कैबिनेट मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा है, एक्टर मैं रह चुकी हूं, तो नाटक प्रियंका जी ना ही करें तो बेहतर हैं। जहां तक बात उन गरीब नागरिक की है, जिनके पास पहनने का जूता नहीं था, तो कृप्या करके अगर उनमें थोड़ी सी शर्म है तो खुद जा कर देख लें सच क्या है?  स्मृति ईरानी राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं। अमेठी में पांचवें चरण में छह मई को मतदान होने हैं। 

प्रियंका गांधी ने कहा- राहुल गांधी को नीचा दिखाने के लिये यहां लोगों को जूते बांटे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 22 अप्रैल को कहा कि अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नीचा दिखाने के लिये यहां लोगों को जूते बांटकर अमेठी का अपमान किया है। प्रियंका ने फुरसतगंज चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि स्मृति जनता से झूठ कह रही हैं कि राहुल अमेठी नहीं आते। यहां के लोगों को सारी सच्चाई पता है। जनता यह भी जानती है कि किसके दिल में अमेठी है और किसके दिल में नहीं। चुनाव में बहुत से बाहरी लोग आ गये हैं। 

उन्होंने कहा ''स्मृति ईरानी ने लोगों को जूते बांटे, यह कहने के लिये कि अमेठी के लोगों के पास जूते भी नहीं हैं पहनने के लिये। वह सोच रही हैं कि ऐसा करके वह राहुल जी का अपमान कर रही हैं। सच तो यह है कि वह अमेठी का अपमान कर रही हैं। अमेठी और रायबरेली की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी।''

प्रियंका ने कहा ''आप इनको सिखाइये कि अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगते। भीख मांगना है तो वो लोग खुद आपसे वोटों की भीख मांगें।'' मालूम हो कि स्मृति ने हाल में अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में एक जनसभा में कथित तौर पर कहा था कि बरौलिया गांव के प्रधान जब उनसे मिलने के लिये दिल्ली गये थे तो उनके पैरों में ठीक से चप्पल भी नहीं थी। ‘‘तब मैंने उसकी व्यवस्था करायी थी और गांव के विकास के लिये 16 करोड़ रुपये दिलवाये थे।’’ (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :स्मृति ईरानीप्रियंका गांधीअमेठीराहुल गांधीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर