लाइव न्यूज़ :

गांवों में काम कर रहे छोटे उद्यमियों में काफी संभावना: नीति आयोग उपाध्यक्ष

By भाषा | Updated: August 27, 2020 05:39 IST

सीईईडब्ल्यू (काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर) द्वारा वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर भारत को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देनीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा, ‘‘ग्रामीण भारत में 3.5 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमी हैं।नीति आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के मामले में आज अगुवा है।

नयी दिल्ली: नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि गांवों में काम कर रहे छोटे उद्यमियों में देश की वृद्धि में योगदान देने की काफी क्षमता है लेकिन वे ढांचागत और कर्ज तक पहुंच जैसी सुविधाओं की कमी से प्रभावित हैं।

सीईईडब्ल्यू (काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर) द्वारा वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर भारत को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘ग्रामीण भारत में 3.5 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमी हैं।

उनमें देश की वृद्धि में योगदान देने की काफी संभावना है।’’ कुमार ने कहा, ‘‘इस संभावना के बावजूद वे बुनियादी और कर्ज सुविधाओं तक पहुंच के अभाव जैसी कुछ बाधाओं की वजह से क्षमता अनुसार काम नहीं कर पा रहे।’’ नीति आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के मामले में आज अगुवा है।

‘‘स्वच्छ ऊर्जा तक पहुंच को एक जन आंदोलन बनाने की जरूरत है।’’ इस मौके पर सीईईडब्ल्यू के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने की पहल ‘पावरिंग लाइवलीहुड्स’ की शुरूआत की गयी।

कुल 22 करोड़ रुपये की इस पहल के तहत स्वच्छ ऊर्जा आधारित आजीविका उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे भारतीय उपक्रमों को पूंजी और तकनीकी समर्थन उपलब्ध करायी जाएगी।  

टॅग्स :नीति आयोगइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं