लाइव न्यूज़ :

बरेली में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद, दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 12:04 IST

Open in App

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में अलग अलग स्थानों से दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बृहस्पतिवार को बताया कि बरेली जिले में चल रहे स्मैक तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस ने बुधवार रात अलग—अलग स्थानों से एक किलो 285 ग्राम स्मैक और एक लाख 15 हजार रुपये नकद बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में एक कॉलेज के सामने वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने संभल के नखासा क्षेत्र के मोहल्ला खग्णू सराय निवासी यासीन खां और उसकी पत्नी शन्नो तथा रबर फैक्टरी कॉलोनी में अजहरी मस्जिद के पास रहने वाली कुलसुम को पकड़ा। तीनों के पास से 770 ग्राम स्मैक और एक लाख 15 हजार रुपये सहित एक बाइक व दो मोबाइल बरामद हुए। सजवाण ने बताया कि पुलिस की एक अन्य टीम ने फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के भिटौरा चौराहे के पास बुधवार सुबह अजीम और मोहम्मद कासिम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 515 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि स्मैक तस्कर लंबे समय से इस धंधे में लिप्त थे। उनके संपर्क के कुछ लोगों के बारे में पता लगा है, जिनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी