लाइव न्यूज़ :

इटारसी-छिवकी विशेष पैसेंजर ट्रेन का एसएलआर कोच पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: March 31, 2021 23:30 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 31 मार्च मध्य प्रदेश में बोहानी रेलवे स्टेशन के पास इटारसी-छिवकी (प्रयागराज) विशेष पैसेंजर ट्रेन की एक एसएलआर कोच बुधवार को पटरी से उतर गई। इससे जबलपुर-इटारसी सेक्शन में डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

हालांकि, इससे किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।

पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल जयपुरिया ने बताया, ‘‘इटारसी-छिवकी (प्रयागराज) विशेष पैसेंजर ट्रेन नंबर 01117 का एक एसएलआर कोच बोहानी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात को करीब पौने नौ बजे पटरी से उतर गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

जयपुरिया ने बताया कि यह कोच इंजन के बाद लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।

जयपुरिया ने बताया कि हादसे के कारण जबलपुर-इटारसी सेक्शन में डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

बोहानी रेलवे स्टेशन पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर-इटारसी सेक्शन में आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू