लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दीवार पर लिखे गए 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, पुलिस ने मिटाया, अलर्ट मोड में प्रशासन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2023 16:59 IST

दिल्ली के पश्चिम विहार में दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में लिखे नारे लिखे गए, फिलहाल पुलिस ने इसे मिटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन नारों को हटवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में देश विरोधी गतिविधि होने का मामला सामने आया है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक दीवार पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'रेफरेंडम 2020' के नारे लिखे दिखे गए है। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दीवार ने इन नारों को मिटवा दिया है। हालांकि, गणतंत्र दिवस से पहले इस तरह की गतिविधि को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस किसी भी तरह से इस मामले में लापरवाही नहीं बरतना चाहती इसलिए वह मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

मामला सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित नहीं- दिल्ली पुलिस 

पश्चिम विहार में दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में लिखे नारों पर दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने दिल्ली के कुछ इलाकों में देश विरोधी नारे लिखे थे। मामले की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" सुमन नलवा का कहना है कि ये मामला सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित नहीं है।  बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दीवार पर लिखे इन नारों को मिटवा दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

ऐसा पहली बार नहीं है जब खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। पंजाब और हरियाणा में पहले ऐसी कई घटनाएं देखी गई है, जहां खालिस्तानी समर्थकों ने दीवारों पर नारे लिखे हो। पिछले साल 2022 में 8 दिसंबर को हरियाणा के सिरसा जिले में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए थे। ये नारे सिरसा जिले के 6 अलग-अलग जगहों पर लिखे गए थे। इन नारों में ब्राह्मणों के खिलाफ बातें लिखी थी जिसमें सभी ब्राह्मणों को पंजाब-हरियाणा से जाने के लिए धमकी दी थी। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना