लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 'मेरी छत, मेरी बिजली' का नारा बुलंद, मालवा-निमाड़ में लगे 8900 स्थानों पर रूफ टॉप सोलर नेट मीटर

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 16, 2023 19:34 IST

अब इंदौर शहर के मध्य एवं सीमावर्ती क्षेत्र में करीब 5500 एवं मालवा-निमाड़ क्षेत्र में कुल 8900 स्थानों पर पैनल्स लगाई गई है। कुल पैनल्स की संख्या करीब  दो लाख हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूफ टॉप सोलर नेट मीटर से जुड़ी इकाइयों की विद्युत उत्पादन क्षमता अब 115 मैगावॉट के करीब हो गई हैइंदौर शहर के मध्य एवं सीमावर्ती क्षेत्र में करीब 5500 एवं मालवा-निमाड़ क्षेत्र में कुल 8900 स्थानों पर पैनल्स लगाई गईइन स्थानों पर स्थापित पैनल्स की कुल विद्युत उत्पादन अधिकतम क्षमता 115 मैगावॉट के उपर है

इंदौर: मालवा-निमाड़ में घरों, कार्यालयों, परिसरों, छतों पर सोलर पैनल्स लगाकर बिजली बनाने वालों की संख्या अब बढ़कर 8900 हो गई है। रूफ टॉप सोलर नेट मीटर से जुड़ी इकाइयों की विद्युत उत्पादन क्षमता अब 115 मैगावॉट के करीब हो गई है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में प्रतिमाह इस ग्रीन एनर्जी कार्य से बड़ी संख्या में उपभोक्ता जुड़ते जा रहें हैं। 

अब इंदौर शहर के मध्य एवं सीमावर्ती क्षेत्र में करीब 5500 एवं मालवा-निमाड़ क्षेत्र में कुल 8900 स्थानों पर पैनल्स लगाई गई है। कुल पैनल्स की संख्या करीब  दो लाख हैं। इन स्थानों पर स्थापित पैनल्स की कुल विद्युत उत्पादन अधिकतम क्षमता 115 मैगावॉट के उपर है। 61 मैगावॉट क्षमता की पैनल्स निम्न दाब उपभोक्ताओं ने अपने यहां स्थापित की है।

वहीं 54 मैगावॉट से ज्यादा की क्षमता की पैनल्स उच्चदाब उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित है। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि सौर ऊर्जा की ओर बिजली कंपनी के मौजूदा उपभोक्ताओं की रूचि कार्बन उत्सर्जन में कमी और हरित ऊर्जा की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण है। तोमर ने बताया कि समय समय पर सोलर नेट मीटर योजना में शासन की ओर से सब्सिडी मिलती है। 

उन्होंने बताया कि इस रूचि से जहां मौजूदा बिजली उपभोक्ताओं के बिल में कमी आ रही है, वहीं भविष्य के लिए हरित ऊर्जा की ओर भी व्यापक समर्पण देखने को मिल रहा हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों के कार्यपालन यंत्रियों को इस तरह के प्रकरण अत्यंत कम समय में अनुमोदित  करने के आदेश दिए प्रभावी हैं।      

बादल, बारिश में भी उत्पादन,  सौर ऊर्जा संयंत्र बारिश, बादल होने पर भी बिजली जनरेशन करते हैं। इंदौर के स्कीम नं 14 की बिजली उपभोक्ता श्रीमती रीना यादव बताती हैं कि वर्षाकाल में भी उत्पादन जारी है। शनिवार, रविवार को 8-8 यूनिट बिजली जनरेशन हुआ, जबकि दोनों दिन बारिश, बादल थे।

इन क्षेत्रों के परिसरों में सबसे ज्यादा रूचि

इंदौर शहर एवं आसपास  - 5500 

उज्जैन जिला - 1120

रतलाम जिला-  375

खऱगोन जिला- 299

नीमच जिला- 215

टॅग्स :Madhya Pradeshहरित ऊर्जाGreen Energy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?