लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 जांचों में संक्रमण की दर में मामूली बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: July 24, 2021 12:08 IST

Open in App

पुडुचेरी, 24 जुलाई पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 126 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण दर शनिवार को बढ़कर 2.08 प्रतिशत हो गई है।

नये मामले पिछले 24 घंटों में जांचे गए 6,054 लोगों के नमूनों के बाद सामने आए हैं। शुक्रवार को जांच में संक्रमण दर 1.57 प्रतिशत थी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में से 98 पुडुचेरी में, 18 कराइकल में, दो यनम में और आठ माहे में सामने आए।

नये 126 मामलों के बाद केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,20,227 हो गई है। कराइकल में संक्रमण के कारण 73 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या 1,787 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को मधुमेह की बीमारी थी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि यहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या 922 है जिनमें से 163 का अस्पतालों में और शेष 759 का घर में पृथकवास में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 121 मरीज बीमारी से स्वस्थ हुए जिसके बाद ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 1,17,518 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने 14.61 लाख नमूनों की जांच की और पाया कि इसमें से 12.48 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल 6.66 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की खुराकें दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष