लाइव न्यूज़ :

मुंबई में महिला के शव की पहचान के लिए रेखाचित्र बनवाया गया

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:15 IST

Open in App

महानगर के मानखुर्द में पिछले महीने नाले से मिले एक महिला के क्षत-विक्षत शव की पहचान के लिए पुलिस को स्केच बनाने वाले कलाकार की मदद लेनी पड़ी है। पूरे शहर में ऐसी किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला का शव 22 अगस्त को मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी उम्र 21-22 साल रही होगी। इलाके की सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से उसकी पहचान के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें लगता कि महिला यहां की नहीं थी और हो सकता है कि उसे शहर में लाकर मारा गया हो। हमें उसके शरीर पर चूड़ियां और मंगलसूत्र मिले हैं। हमें लगता है कि नाले में शव मिलने से करीब 72 घंटे पहले गला घोंटकर उसकी हत्या की गयी होगी। शव को प्लास्टिक के एक बड़े बैग में डालकर नाले में फेंका गया।’’ उन्होंने कहा कि स्केच कलाकार नितिन यादव की मदद से महिला का रेखाचित्र बनवाया गया है, ताकि लोगों को दिखाकर उसकी पहचान की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम