लाइव न्यूज़ :

पंजाब के जालंधर में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, हत्या

By भाषा | Updated: January 3, 2021 19:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन जनवरी पंजाब के जालंधर जिले में शनिवार शाम से लापता छह साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उसका शव रविवार को जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर स्थित एक गाँव में गन्ने के खेत में मिला।

पीड़िता के माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करते हैं। उन्होंने शनिवार को अपनी लापता बच्ची के बारे में शिकायत दर्ज कराई।

उनके घर के पास ही रहने वाले और उनके दूर के रिश्तेदार संतोष ने उन्हें बताया कि वह उसे बिस्कुट दिलाने के लिए साइकिल पर ले गया और बाद में उसे वापस घर पर छोड़ दिया था।

पुलिस ने बताया कि जब बच्ची के माता-पिता ने आस-पास के इलाकों में उसे खोजना शुरू किया, तो संतोष फरार हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में, परिवार ने संतोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव रविवार को मिला।

शुरुआती जांच से पता चलता है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने कहा कि भादंसं के तहत अपहरण, बलात्कार और हत्या तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संतोष को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले