लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेशः स्टील फैक्ट्री में हुआ जहरीली गैस का रिसाव, 6 श्रमिकों की मौत और पांच घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 12, 2018 20:03 IST

अनंतपुरम पुलिस अधीक्षक जी अशोक कुमार ने बताया है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब इकाई में रखरखाव के काम के बाद परीक्षण किया जा रहा था। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, दो श्रमिकों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि चार अन्य श्रमिकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

Open in App

हैदराबाद, 12 जुलाईः आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले में एक निजी स्टील मिल रोलिंग इकाई में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें जहरीले गैस के रिसाव से छह श्रमिकों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप ले घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (गृह) एन चीना राजप्पा ने दुःख व्यक्त किया है।

खबरों के अनुसार, अनंतपुरम पुलिस अधीक्षक जी अशोक कुमार ने बताया है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब इकाई में रखरखाव के काम के बाद परीक्षण किया जा रहा था। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, दो श्रमिकों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि चार अन्य श्रमिकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस स्टील मिल में मुख्यतः कार्बन मोनोऑक्साइड गैस रीहीटिंग प्रक्रिया के दौरान उपयोग में लाई जाती है,  जिसके रिसाव के चलते दुर्घटना हुई है। हालांकि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है और मिल में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

क्या है कार्बन मोनोऑक्साइड?

कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) रंगहीन या गंधहीन गैस है, लेकिन यह बहुत खतरनाक होती है। इसकी वजह से अचानक बीमारी और मौत हो सकती है। सीओ दहन धुएं, जैसे कार और ट्रक, लालटेन, स्टोव, गैस पर्वतमाला और तापन प्रणालियों से निकलने वाले धुएं में पाया जाता है। इस धुएं से निकलने वाला सीओ ऐसे स्थानों में एकत्रित हो सकता है जहां ताजी हवा का उचित प्रवाह नहीं होता है। ऐसे स्थानों में सांस लेने से आपको विषाक्तता हो सकती है। सीओ पॉइजनिंग के सबसे सामान्य लक्षणों में शामिल हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब