लाइव न्यूज़ :

केरल में रैंगिंग के आरोप में छह छात्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 9, 2021 12:53 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), नौ नवंबर केरल में कन्नूर जिले के समीप एक कला और विज्ञान कॉलेज में छह छात्रों को एक कनिष्ठ छात्र की रैगिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कन्नूर के समीप कन्हिरोड में नाहेर कला एवं विज्ञान कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र अनशद की पांच नवंबर को उसके सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर रैंगिंग की। अनशद ने बताया कि आरोपी छात्र सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए उसे कॉलेज के शौचालय में ले गए और तब तक उसे मारा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। कुछ घंटों बाद उसे कथित तौर पर अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, अनशद ने आरोप लगाया कि उसे छात्राओं से बात करने की वजह से प्रताड़ित किया गया। साथ ही वरिष्ठ छात्र इसलिए भी उससे नाराज थे क्योंकि उसने पैसे की उनकी मांग मानने से इनकार कर दिया था।

कॉलेज प्राधिकारियों ने बताया कि रैंगिंग की घटना में शामिल छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"