लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में जमीन विवाद में संघर्ष में छह लोग घायल

By भाषा | Updated: January 29, 2021 10:55 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 29 जनवरी चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में एक आवासीय भूखंड के मालिकाना हक को लेकर संघर्ष में दो पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

राजापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल सिंह ने बताया कि राजापुर कस्बे से एक किलोमीटर दूर छीबों रोड़ स्थित एक आवासीय भूखंड के मालिकाना हक को लेकर भोला मिश्रा और मुन्नू तिवारी के बीच विवाद चल रहा है।

सिंह ने बताया, ‘‘मुन्नू तिवारी पक्ष के लोगों ने बृहस्पतिवार को भोला मिश्रा, रघुवीर और विनय पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष द्वारा किये गए हमले में मुन्नू तिवारी, अन्नू तिवारी और राजू तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी छह घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया