लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में तीन अलग अलग हादसों में पांच बच्चों सहित छह लोगो की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 23:39 IST

Open in App

राजस्थान में तीन अलग अलग हादसों में पांच बच्चों सहित छह लोगो की डूबने से मौत हो गई। बाड़मेर जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बच्चों के शव मंगलवार को गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से निकाले गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सिणधरी पुलिस थाने के टाकू बेरी गांव में हुआ। एक परिवार के तीन बच्चे घर पर बिना बताए सोमवार दोपहर बाहर चले गए, जब वे नहीं लौटे तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सिणधरी के थानाधिकारी मनीराम ने बताया कि मोबाइल फोन व चप्पलों के आधार पर तालाब में बच्चों के शवों की खोज की गई और मंगलवार सुबह उन्हें बरामद किया गया। मृतकों में दो सगे भाई व एक चचेरा भाई शामिल है। धौलपुर में दो लडकियों की डूबने से मौत हो गई। मरने वाली लडकियों में 13 वर्षीय अनुष्का ने नदी में डूबने से पहले तीन अन्य बच्चों की जान बचाई। तीनों बच्चें वहां एक कार्यक्रम में भाग लेने गये थे। घटना सोमवार को जिले के खूबपुरा गांव में घटित हुई जहां बच्चे किसी अनुष्ठान के लिये पार्वती नदी के किनारे गए थे। नदी में नहाने के दौरान तीनों बच्चे नदी के बहाव में बहने लगे। पुलिस ने बताया कि तीनों को नदी के बहाव में बहता हुआ देख अनुष्का ने नदी में छलांग लगाई और तीनों को नदी के किनारे की ओर धकेल दिया। हालांकि उनकी चचेरी बहन छवि (7) पानी में बह गई। अनुष्का भी पानी के बहाव के साथ उसे बचाने गई लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। धौलपुर में एक अन्य हादसे में पार्वती नदी में डूबने से आगरा निवासी 32 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। कौलारी थाना प्रभारी नरेश पोषवाल ने बताया कि आगरा जनपद के दो युवक‌ रक्षा बंधन पर्व पर अपनी रिश्तेदारी में खरगपुर आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों युवक मंगलवार सुबह पार्वती नदी में नहाने गये थे।नहाते समय दोंनो गहरे पानी में डूब गये। युवकों की डूबने की सूचना पर ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इनमें से आगरा निवासी 32 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय शिवा को कौलारी के सरकारी स्वास्थय केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,जहां से उसे आगरा रेफर किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअनुष्का शर्मा के मदरहुड को याद करते हुए विराट कोहली ने लुटाया प्यार, बोले- "वह मेरी प्रेरणा हैं"

भारतराजस्थान : पार्वती नदी में डूबने से एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos