लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के छह नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 16,888 हुई

By भाषा | Updated: April 13, 2021 12:14 IST

Open in App

ईटानगर, 13 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के छह नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 16,888 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लोअर दिबांग वैली जिले से चार और कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से दो मामले आए।

लोअर दिबांग वैली में सबसे ज्यादा 17 उपचाराधीन मरीज हैं। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं। इस क्षेत्र में 10 उपचाराधीन मामले हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि संक्रमित दो लोगों को छोड़कर बाकी लोगों में किसी तरह के लक्षण नहीं हैं।

अरुणाचल प्रदेश में कुल 41 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 16,791 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 56 लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हुई है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 99.42 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को 315 नमूनों की जांच सहित राज्य में कुल मिलाकर 4,17,356 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी (एसआईओ) दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक एक लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण