लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के छह नए मामले, संक्रमण के कुल मामले 4,704 हुए

By भाषा | Updated: November 30, 2020 10:23 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 30 नवंबर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छह और व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,704 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छह नए मरीजों में से चार ने बाहर की यात्रा की थी, जबकि दो मामले संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाए जाने के दौरान सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि 19 और लोग कोविड-19 से उबरे हैं, जिससे ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,537 पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि अब द्वीपसमूह में 106 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि अब तक 4,537 लोग बीमारी से उबर चुके हैं वहीं 61 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कोविड-19 के लिए 1,27,910 नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले