लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में 6 भारतीय इंजीनयरों का अपहरण, विदेश मंत्रालय ने कहा- अफगान अधिकारियों से कर रहे हैं बात

By भाषा | Updated: May 6, 2018 19:27 IST

अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने छह भारतीयों का आज अपहरण कर लिया। ये लोग एक बिजली कंपनी में काम करते थे। 

Open in App

काबुल/ नयी दिल्ली, 6 मई: अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने छह भारतीयों का आज अपहरण कर लिया। ये लोग एक बिजली कंपनी में काम करते थे। इस बीच, नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि घटना का ब्योरा पता लगाने के लिए वे लोग अफगान अधिकारियों के संपर्क में हैं।‘टोलो न्यूज’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रांतीय राजधानी पुल ए खोमरे के बाग ए शामल गांव में हथियारबंद लोगों ने भारतीय कंपनी केईसी के छह भारतीय और एक अफगान कर्मचारी का अपहरण कर लिया। (जरूर पढ़ेंः शोपियां मुठभेड़: 36 घंटे चले भीषण एंकाउंटर में मारे गए हिज्बुल के 5 आतंकवादी, कश्मीरी प्रोफेसर भी शामिल)खबरों के मुताबिक इन लोगों का उस वक्त अपहरण किया गया जब वे लोग इलाके में जा रहे थे, जहां उनकी कंपनी ने एक बिजली सब स्टेशन का ठेका ले रखा है। अफगानिस्तान में भारतीय नागरिकों के अपहरण की खबर पर सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नयी दिल्ली में कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान के बगलान प्रांत से भारतीयों का अपहरण होने की घटना से अवगत हैं। हम अफगान अधिकारियों से संपर्क में हैं और अधिक ब्योरे का पता लगाया जा रहा है।’’ बगलान प्रांतीय परिषद ने इस घटना को तालिबान से जोड़ा है।  बहरहाल, किसी भी संगठन ने अपहरण की जिम्मेदारी अब तक नहीं ली है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में बिजली आपूर्ति करने में शामिल सबसे बड़ी कंपनियों में केईसी भी एक है। 

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट